फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : ग्रामीणों को मिलेगी मुफ्त हाईस्पीड इंटरनेट की सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले के ग्राम पंचायतों में बने पंचायत भवनों में लगे इंटरनेट सिस्टम का लाभ अब ग्रामीणों को मिलेगा। इन पंचायत भवनों में वाईफाई टावर लगाकर 50 मीटर के दायरे में हाईस्पीड इंटरनेट की सुविधा ग्रामीणों को मुहैया कराई जाएगी। शासन के निर्देश के बाद जिले में भी पंचायतराज विभाग ने यह सुविधा देने की तैयारी शुरू कर दी है।
जिला पंचायतराज अधिकारी जीडी जैन ने बताया कि शासन की ओर से प्रत्येक ग्राम पंचायत में पंचायत भवन का निर्माण कर उसे मिनी सचिवालय के रूप में संचालित किए जाने के निर्देश जारी किए गए हैं। इन पंचायत भवनों में ग्रामीणों को ऑनलाइन सरकारी योजनाओं का लाभ दिए जाने के लिए पंचायत सहायकों की भी तैनाती की गई है, जिससे ग्रामीणों को हर योजना का लाभ आसानी से मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब इन ग्रामीणों को मुफ्त इंटरनेट की सुविधा देने के लिए शासन स्तर से निर्देश जारी कर दिए गए हैं। इसके लिए पंचायत भवनों पर हाईस्पीड इंटरनेट की वाईफाई डिवाइस लगाई जाएगी। इसके जरिये पंचायत भवन के 50 मीटर के दायरे में ग्रामीणों को मुफ्त हाईस्पीड इंटरनेट सेवा मिल सकेगी। पंचायत विभाग की ओर से सभी ग्राम पंचायतों में संचालित इंटरनेट सेवा के बारे में जानकारी एकत्रित की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें