हाथरस : सड़क नहीं बनने पर सासनी के गांव भीम नगरिया में बैनर लेकर मतदान का बहिष्कार करते ग्रामीण। ?
- फोटो : SASNI
संवाद न्यूज एजेंसी, सासनी।
तीसरे चरण में रविवार की सुबह मतदान शुरू होते ही क्षेत्र के गांव बिघैपुर के माजरा भीम नगरिया एवं बिलखौला के ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार कर दिया। मतदान बहिष्कार की सूचना मिलते ही अधिकारी गांव पहुंच गए। उन्होंने लोगों को काफी समझाया फिर दो घंटे बाद जाकर मतदान शुरू हो सका।
दरअसल, ग्रामीणों ने सड़क निर्माण को लेकर पहले ही मतदान का बहिष्कार करने का ऐलान कर दिया था। रविवार को जब मतदान शुरू हुआ तो गांव से लोग मतदान के लिए नहीं निकले। इसकी सूचना मिलते ही पीठासीन एवं अन्य अधिकारियों में खलबली मच गई। एसडीएम नीतूरानी एवं तहसीलदार निधि भारद्वाज भी मौके पर पहुंच गईं। उन्होंने ग्रामीणों को मतदान का महत्व समझाया। काफी मान मनौव्वल के दो घंटे लोग मतदान के लिए तैयार हुए। संवाद