न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव नगला अलिया में एक युवक का शव पेड़ पर लटका मिला। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
जानकारी के अनुसार, गांव नगला अलिया निवासी हीरालाल के पुत्र तरुण (39) शनिवार को घर से नाराज होकर कहीं चला गया था।
उसका शव रविवार की सुबह गांव के बाहर एक खेत में पेड़ पर लटका मिला। मौके पर उसके परिजन भी पहुंच गए और इसकी सूचना पुलिस को दी। कोतवाली निरीक्षक हाथरस जंक्शन रीतेश कुमार का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। इस युवक के खिलाफ हाथरस गेट थाने में बाइक चोरी का मामला भी पंजीकृत था। संवाद