फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: रिटायर्ड दरोगा के संक्रमित पाए जाने के बाद गांव नगला चौधरी हॉट स्पॉट घोषित

विज्ञापन
हाथरस: गांव नगला चौधरी में लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग करती चिकित्सकीय टीम। - फोटो : SADABAD
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव नगला चौधरी में 65 वर्षीय रिटायर्ड दरोगा के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद पूरे गांव को हॉट स्पॉट घोषित कर दिया गया। मंगलवार को पूरे गांव में गली-मोहल्लों में बांस बल्लियों से बैरीकेडिंग कर रास्तों को लॉक कर दिया गया, जिससे लोगों का आवागमन नहीं हो सके और यहां कोरोना वायरस संक्रमण को फैलने से रोका जा सके। एसडीएम राजेश कुमार व अन्य अधिकारियों ने गांव में पहुंचकर हॉटस्पॉट में किए गए इंतजामों का जायजा लिया।
एसडीएम राजेश कुमार ने बताया कि गांव नगला चौधरी में सोमवार की रात एक 65 वर्षीय व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इनको कोविड-19 सेंटर/जिला अस्पताल आगरा एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा में रखा गया है। लिहाजा, जिला प्रशासन ने संपूर्ण गांव नगला चौधरी को हॉट स्पॉट घोषित कर दिया है। इस एरिया मेें समस्त प्रकार की गतिविधियां अग्रिम आदेशों तक पूर्णत: बंद कर दी गई हैं। इस एरिया में आवश्यक सेवाओं से संबंधित यथा आपूर्ति दवा, खाद्यान्न आदि दुकानों को सुबह नौ बजे से शाम आठ बजे तक दी जाने वाली छूट को अग्रिम आदेशों तक वापस लिया गया है।
विज्ञापन

आवश्यक वस्तुओं दवा, खाद्यान्न, फल, दूध, सब्जी आदि की आपूर्ति होम डिलीवरी के माध्यम से कराई जाएगी। इस आदेश के उल्लंघन पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इस हॉटस्पॉट में प्रत्येक व्यक्ति की स्क्रीनिंग की जाएगी। बेरीकेडिंग कराकर लॉकडाउन का पूर्ण पालन कराया जाएगा। उक्त पूरे गांव को सैनिटाइज कराया जाएगा।
बांस-बल्लियों से बैरीकेडिंग कर रास्ते किए सील
एसडीएम राजेश कुमार के अलावा एडीओ पंचायत देवेंद्र गौतम, लेखपाल यासीन खान, चंद्रपाल सिंह, जगवीर, अमित चौधरी, महावीर सिंह आदि की देखरेख में नगर चौधरी के प्रत्येक रास्ते को बांस बल्लियों से बैरीकेडिंग कर लॉक किया गया। हॉट स्पॉट क्षेत्र में लोगों के घूमने पर मनाही होगी। लोग घर के अंदर ही रहेंगे। आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति भी घर तक ही कराई जाएगी।
होम डिलीवरी के लिए विक्रेता नामित
एसडीएम राजेश कुमार ने बताया कि हॉट स्पॉट क्षेत्र नगला चौधरी नौगांव में हॉट स्पॉट रहने तक लोगों तक सभी आवश्यक वस्तुएं होम डिलीवरी के जरिए पहुंचाई जाएंगी। इसके लिए प्रोविजन स्टोर के माध्यम से किराना सामान की होम डिलीवरी करने के लिए धर्मेंद्र कुमार व तेजवीर सिंह को नामित किया गया है। रनधीर सिंह फल और सब्जी की होम डिलीवरी करेंगे। विष्णु कुमार दूध की होम डिलीवरी करेंगे।
विज्ञापन

स्वास्थ्य टीम ने की थर्मल स्क्रीनिंग
सादाबाद। गांव नगला चौधरी मेें कोरोना संक्रमित व्यक्ति सामने आने के बाद स्वास्थ्य महकमे की टीम ने भी गांव में पहुंचकर प्रत्येक व्यक्ति की थर्मल स्क्रीनिंग की। उनका स्वास्थ्य परीक्षण भी किया। घर के हर सदस्य के बारे में जानकारी जुटाई। प्रत्येक व्यक्ति को घर के अंदर रहने के लिए कहा, जिससे कि कोरोना संक्रमण न फैल सके। इस मौके पर जुगेंद्र यादव, प्रेमपाल व अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें