फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : रुहेरी बिजलीघर की जांच करेगी विजिलेंस व कार्यखंड शाखा

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

रुहेरी बिजलीघर का भवन 2007 में ही बन गया लेकिन इसमें आज तक करंट नहीं दौड़ा है। इस हीलाहवाली की जांच विजिलेंस व सेकेंडरी वर्क्स द्वारा की जा रही है। सबस्टेशन चालू न होने के कारण एक दर्जन से अधिक गांवों के लोग बिजली संकट से जूझ रहे हैं। इन दिनों गांवों को लहरा बिजलीघर से बिजली की आपूर्ति की जा रही है।
उल्लेखनीय है कि लोगों को बेहतर बिजली आपूर्ति देने के लिए जिले में कई बिजलीघरों का निर्माण पूर्व में हुआ। इसमें रुहेरी बिजलीघर भी बनाया गया। इस सबस्टेशन के भवन में उपले पथे हुए थे। इस खबर को अमर उजाला ने प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया। खबर प्रकाशित होने के बाद अब जांच पड़ताल की जिम्मा विजिलेंस व सेकेंडरी वर्क्स को दिया गया है। जल्द इसकी जांच को पूरा करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन गांवों को दी जानी थी बिजली आपूर्ति
रुहेरी बिजलीघर के चालू होने से रुहेरी, रहना रघनियां, गारवगढी, सुमरति गढ़ी, गढ़ी नंदराम, बरसै, महमदपुर, जगीपुर, किंदौली, सहापुर, दयानतपुर, खोरना, दरकौली आदि गांवों को बिजली की आपूर्ति की जानी थी। अब ये बिजलीघर शोपीस बना हुआ है। इस कारण ग्रामीणों को लहरा सबस्टेशन से बिजली की आपूर्ति की जा रही है। ग्रामीणों की मानें तो लाइनें काफी पुरानी है। इस कारण आए दिन तार टूटते हैं। इस कारण बिजली कटौती के दंश का सामना करना पड़ता है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें