फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : मतदाता सूची का करें अवलोकन, दर्ज कराएं शिकायत

विज्ञापन
तहसील सभागार में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करते एसडीएम विपिन कुमार शिवहरे। संव? - फोटो : SADABAD
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच निर्वाचन आयोग के निर्देश पर बुधवार को उपजिलाधिकारी (एसडीएम) विपिन कुमार शिवहरे ने राजनीतिक दलों के साथ बैठक की। बैठक में मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया। सभी राजनीतिक दलों के लोगों को यह सूची सौंपी गईं, जिससे अगर कोई कमी रह गई हो तो उसे दूर कराया जा सके।
एसडीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को बताया कि सभी बूथों पर लगातार मतदाता सूची को दुरुस्त करने के लिए समय समय पर अभियान चलाया गया। मतदाताओं के नाम संशोधन के अलावा अन्य समस्याओं का भी निस्तारण किया गया। फिर भी यदि कोई कमी रह गई है तो राजनीतिक दल अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन

सभी राजनीतिक दल के प्रतिनिधि मतदाता सूचियों का अवलोकन कर लें कि कोई कमी न रह गई हो। यदि कोई शिकायत है तो सात दिन के अंदर अपनी आपत्ति व दावे दर्ज करा सकते हैं। इसके बाद चुनाव आयोग के निर्देश पर मतदाता सूची को दुरुस्त कराया जाएगा।
विज्ञापन

एसडीएम ने कहा कि यदि सूची पर कोई दावा या आपत्ति नहीं आती है तो इसी सूची को फाइनल माना जाएगा। बैठक में रालोद नेता गुड्डू चौधरी, बहादुर सिंह, यथार्थ चौधरी, ईशान चौधरी, भाजपा नेता धर्मेंद्र गौतम, सुनील गौतम, पूर्व विधायक रामशरण आर्य, कांग्रेस नेता अनुज शर्मा, बसपा से देशदीपक, जनसत्ता दल से रामसूरत सिंह चौहान आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें