फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : आरक्षण निर्धारण की सूची में फेरबदल का वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

पंचायत चुनाव के आरक्षण निर्धारण में फेरबदल का वीडियो वायरल होने के बाद लोगों में भ्रम की स्थिति पैदा हो गई है। लोग इस भ्रम में हैं कि अनंतिम सूची में फेरबदल किया गया है। हालांकि, अधिकारियों ने स्पष्ट कर दिया है कि अनंतिम सूची में किसी भी प्रकार का कोई फेरबदल नहीं किया गया है।
वायरल वीडियो में कहा गया है कि प्रशासन की ओर से अंतिम आरक्षण सूची में फेरबदल किया गया है। इस वीडियो में ब्लॉक सादाबाद की ग्राम पंचायतों के आरक्षण में फेरबदल दिखाया गया है। इस सूची के जारी होने के साथ ही लोगों में संशय बन गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में डीपीआरओ बनवारी सिंह ने बताया कि अनंतिम सूची में कोई फेरबदल नहीं किया गया है। इस वीडियो में दिखाई गई सूची फर्जी है। अनंतिम सूची ही अंतिम सूची है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें