हाथरस: टॉप टेन अपराधियों में शामिल अभियुक्त की गिरफ्तारी की जानकारी देते कोतवाल
- फोटो : SADABAD
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोतवाली पुलिस ने टॉप-10 अपराधियों में शामिल एक अपराधी को तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक डीके सिसौदिया ने बताया कि उपनिरीक्षक चंद्रपाल सिंह मय हमराह धर्मेश चौधरी के साथ शांति व्यवस्था के लिए गश्त पर थे।
इस दौरान उन्होंने मुरसान रोड पर वीएस पब्लिक स्कूल के सामने से अभियुक्त सुनील ठाकुर पुत्र गिर्राज सिंह निवासी गढी नौकस जैतई सादाबाद को एक तमंचा और दो जिंदा कारतूस 315 बोर के साथ गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ कोतवाली पर 3/25 एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।