फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिक्रमा मार्ग की पुलिया टूटी, आवागमन में दिक्कत

विज्ञापन
गांव फतेहउल्लापुर में भाजपा नेता संजय सिंह को समस्याएं बताते ग्रामीण - फोटो : SADABAD
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को पार्टी साप्ताहिक रूप से मनाएगी। इस क्रम में क्षेत्र के गांव फतेहउल्लापुर में भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष चौधरी संजय सिंह ने ग्रामीणों से संपर्क किया। ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं उनके समक्ष रखीं। भाजपा नेता ने ग्रामीणों को बताया कि भाजपा किसान मोर्चा की टीम को पौधरोपण का कार्य सौंपा गया है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि परिक्रमा मार्ग पर पुलिया टूटी हुई पड़ी है और बिजली सुचारु रूप से नहीं चल रही, जिससे आवागमन के साथ फसलों की सिंचाई में भी दिक्कत होती है। उन्होंने ग्रामीणों को समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया। इस मौके पर संदीप ठाकुर, मोहित सिसौदिया, शिवकुमार परमार, जगन्नाथ त्यागी, कमल सिंह कश्यप, मुकेश कुमार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें