फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: प्रवासी श्रमिकों का सत्यापित डाटा भेजा शासन को

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर जिले में आने वाले प्रवासी श्रमिकों का सत्यापन किया जा रहा है। सत्यापन में 650 प्रवासी श्रमिकों का डाटा ऑनलाइन फीड कर दिया गया है। करीब 350 प्रवासी श्रमिकों के फोन नंबर गलत होने, बैंक खाते में कमी होने के चलते फीड नहीं हो सके। सत्यापन में पात्र मिलने वाले श्रमिकों को एक-एक हजार रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी। अब जल्द ही इन श्रमिकों के खाते में शासन स्तर से यह धनराशि हस्तांतरित की जाएगी।
शासन की ओर से जिले में आने वाले प्रवासी श्रमिकों का डाटा ऑनलाइन कराया जा रहा है। इस क्रम में जिले में एक मई से आने वाले सभी प्रवासी श्रमिकों व उससे पहले आने वाले प्रवासी श्रमिकों का डाटा सत्यापित किया जा रहा है। सत्यापन के लिए राजस्व विभाग की ओर से लेखपालों को लगाया गया है। अन्य प्रांतों से आने वाले लोगों में कितने प्रवासी श्रमिक हैं, इसका सत्यापन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पात्रता के आधार पर इन प्रवासी श्रमिकों को पूरी डिटेल ली जा रही है। टीमों ने अब तक करीब 1100 प्रवासी श्रमिकों का डाटा एकत्रित किया, लेकिन इस डाटा में महज 650 प्रवासी श्रमिकों का डाटा ही सही निकला। करीब 350 श्रमिकों के खातों, फोन नंबर आदि का ब्योरा मैच नहीं कर सका। इस कारण इस डाटा को पेंडिंग डाटा में डाल दिया गया है। सत्यापित डाटा को ऑनलाइन पोर्टल पर भी अपलोड कर दिया गया है। इस डाटा में किसान का पूरा ब्योरा, पता, फोन नंबर, बैंक खाते की डिटेल आदि को फीड किया गया है। इन प्रवासी श्रमिकों के खाते में जल्द ही धनराशि पहुंचेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें