न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोतवाली हसायन क्षेत्र के गांव भैंकुरी के निकट सड़क हादसे में गांव के ही एक बुजुर्ग की मौत हो गई। इलाका पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया।
हसायन क्षेत्र के गांव भैंकुरी निवासी चंद्रकांत सिंह (60) सोमवार की दोपहर बाइक से कहीं जा रहे थे। शाम को करीब छह बजे गांव के निकट ही मनकामेश्वर मंदिर के निकट किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे की सूचना के बाद मृतक के परिवार के लोग भी वहां पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और शव परिजनों को सौंप दी।