न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
गणेश चतुर्थी के मौके पर शहर के कमला बाजार स्थित कामेश्वर मंदिर से वेद भगवान सनातन सभा के तत्वावधान में शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ महोत्सव सभापति व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष उपाध्याय ने पूजा अर्चना कर शुभारंभ किया। शोभायात्रा का शहर में कई स्थानों पर स्वागत किया गया। शाम को शोभायात्रा मेला प्रांगण स्थित वेद भगवान शिविर पर पहुंचकर समाप्त हुई।
शहर के कामेश्वर मंदिर से निकली शोभायात्रा से पूर्व महोत्सव सभापति विनोद उपाध्याय ने सभी विप्रों का स्वागत करते हुए प्रसाद वितरण किया गया। शोभायात्रा शहर के घंटाघर, नजिहाई बाजार, रूई की मंडी, नयागंज आदि मुख्य मार्गों पर होते हुए मेला प्रांगण स्थित वेद भगवान शिविर पहुंची। शिविर में पहुंचने पर भगवान गणेश को विराजमान किया गया। वेदों का पूजन किया गया। प्रसाद वितरण किया गया।
इस मौके पर जितेंद्र स्वरूप फौजी, सतेंद्र स्वरुप फौजी, जयशंकर पाराशर, बासुदेव माहौर, ऋषि कुमार कौशिक, कृष्ण बल्लभ मिश्र, संतोष मुखिया, बागीश दत्त गौड, देवेश मिश्र, अमित मिश्र, भोले मिश्र, प्रदीप शर्मा, लक्ष्मीनारायण रावत, विशाल सारस्वत, राजेश शर्मा, किशन लाल शर्मा, देवस्वरुप शर्मा, बृजेश वशिष्ठ, अतुल शर्मा, दीपक शर्मा, लवकुश शर्मा, अमित भौतिका, योगेश शर्मा, विवेक गुप्ता, शिवनांद ओझा आदि थे।