फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : स्पेशल बूथों पर लगेगा 12 साल से छोटे बच्चों के अभिभावकों को टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले में एक जून से 18 प्लस वर्ष आयु वर्ग वालों का टीकाकरण शुरू हो रहा है। इसके साथ ही अभिभावक स्पेशल बूथ भी बनाए गए हैं। इन पर 12 वर्ष से कम उम्र वाले बच्चों के अभिभावकों को कोरोना का टीका लगाया जाएगा।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. विजेंद्र सिंह ने बताया कि एक जून 2021 को 18 वर्ष आयु वर्ग वालों को कोरोना का टीका लगाया जाएगा। रविवार सुबह 10 बजे से 18 प्लस का ऑनलाइन पोर्टल ओपन हो गया है। 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों का टीकाकरण ऑनलाइन पंजीकरण होने पर ही होगा। इसके लिए द्धह्लह्लश्चह्यऱ्//ह्यद्गद्यद्घह्म्द्गद्दद्बह्यह्लह्म्ड्डह्लद्बशठ्ठ.ष्श2द्बठ्ठ.द्दश1.द्बठ्ठ पर ऑन लाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

12 साल से छोटे बच्चों वाले अभिभावकों के लिए अभिभावक स्पेशल बूथ शहर के राजकीय कन्या इंटर कॉलेज रमनपुर को बनाया गया है। यहीं पास ही में बीएसए दफ्तर परिसर में भी टीकाकरण बूथ बना है। 12 वर्ष से कम उम्र वाले बच्चों के अभिभावक बच्चे की उम्र का प्रमाण दिखाकर अभिभावक स्पेशल बूथ पर जाकर कोरोना का टीका लगवा सकते हैं। कलेक्ट्रेट स्थित जिला सूचना अधिकारी कार्यालय में मीडिया कर्मी व उनके परिवार के सदस्यों को कोरोना का टीका लगाया जाएगा। इसके अलावा शहरी स्वास्थ्य केंद्र मधुगढ़ी, जिला अस्पताल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रानी का नगला में कोरोना का टीका लगाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें