हाथरस : कोरोना टीकाकरण को लेकर तहसील सभागार में स्वास्थ्य महकमे के अफसरों, राशन डीलर और ग्राम प्र?
- फोटो : SADABAD
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
कोविड टीकाकरण से छूटे हुए लोगों का प्राथमिकता के आधार पर टीकाकरण कराए जाने के लिए उपजिलाधिकारी (एसडीएम) विपिन कुमार शिवहरे ने स्वास्थ्य विभाग, सादाबाद सहपऊ ब्लॉक के ग्राम प्रधानों और राशन डीलरों के साथ बैठक की और शत-प्रतिशत टीकाकरण कराए जाने के निर्देश दिए।
उन्होंने आठ नवंबर से टीकाकरण के लिए चलाए जाने वाले विशेष अभियान के बारे में भी जानकारी दी। एसडीएम ने कहा कि ग्राम प्रधानों और राशन डीलरों से कहा कि गांव के जिन लोगों ने अभी तक टीके की एक भी खुराक नहीं ली है, उनका टीकाकरण आवश्यक रूप से कराया जाए। जिन लोगों को पहली खुराक लग चुकी है, उनको दूसरी खुराक भी लगवाई जाए।
उन्होंने कहा कि आठ नंबबर से स्वास्थ्य महकमे की टीम घर-घर जाकर छूटे हुए लोगों का टीकाकरण करेगी। इसके लिए नोडल अधिकारी भी नामित किए गए हैं और स्वास्थ्य टीमों का भी गठन किया गया है। नोडल अधिकारी समय-समय पर टीकाकरण कार्य का निरीक्षण करेंगे।
उन्होंने कहा कि सभी ग्राम प्रधान और राशन डीलर टीकाकरण कार्य में सहयोग प्रदान करें और अभी तक टीके की एक भी खुराक न लगवाने वाले व्यक्ति को जागरूक करते हुए उनको टीका जरूर लगवाएं, जिससे वह संभावित रूप से आने वाली कोरोना की तीसरी लहर से बच सकें। कोई भी व्यक्ति कोरोना टीकाकरण से वंचित न रहने पाए। बैठक में तहसीलदार अनिल कुमार सिंह, सीएचसी प्रभारी डॉ. मयंक बंसल, डॉली शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद