फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : उत्तर प्रदेश चीनी उत्पादन में नंबर एक पर : राणा

विज्ञापन
हाथरस : पत्रकारों से वार्ता करते गन्ना विकास मंत्री सुरेश राणा। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

प्रदेश के गन्ना विकास मंत्री सुरेश राना ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में डेढ़ दर्जन चीनी मिलों की क्षमता में वृद्धि हुई है। चार नई मिलें चालू हुईं हैं। इसी का नतीजा है कि आज उत्तर प्रदेश चीनी उत्पादन में नंबर एक पर है। सरकार ने किसानों के हित में कई बड़े फैसले लिए हैं। वह यहां सिकंदराराऊ विधायक वीरेंद्र सिंह राना के बेटे के लग्न टीका समारोह में आए हुए थे।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था देश के मॉडल के रूप में सामने आई है। कोई व्यक्ति कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो यदि वह कानूून को अपने हाथ में लेता है तो कड़ी कार्रवाई होती है। एक सवाल के जवाब में कहा कि राजा महेंद्र प्रताप ने एएमयू के लिए जमीन दी थी। उन्हें इतिहास के पन्नों में भुला दिया गया। उनके नाम पर अलीगढ़ में राज्य विवि का शिलान्यास खुद प्रधानमंत्री ने किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अलीगढ़ में साथा चीनी मिल पर कई वर्षों का किसानों का बकाया था। इसे चुकाने के लिए समिति गठित की जा रही है। जिस किसान का जितना बकाया है, उसका भुगतान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव व मायावती की सरकार के समय चीनी मिलें बंद किए गए, जबकि हमने इन चीनी मिलों को चालू कराया। प्रदेश में चार साल में आठ लाख हेक्टेयर गन्ने का क्षेत्रफल बढ़ा है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें