फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : सोशल मीडिया का सावधानी पूर्वक और जिम्मेदारी से करें

विज्ञापन
भाजपा के जिला प्रशिक्षण वर्ग को संबोधित करते अतिथि। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

अग्रवाल सेवा सदन में मंगलवार को भाजपा के जिला प्रशिक्षण वर्ग के दूसरे दिन कार्यक्रम हुआ। इसमें पार्टी के लोगों को बताया गया कि आज के दौर में सोशल मीडिया का प्रयोग बहुत ही सावधानीपूर्वक और जिम्मेदारी के साथ करना चाहिए।
भाजपा के सोशल मीडिया के सह संयोजक गौरव वार्ष्णेय ने कहा कि नकारात्मक पोस्टों व अफवाहों से बचना चाहिए। केवल सोशल मीडिया ही एकमात्र आधार था। जिसमें इन विधानसभा चुनाव में भाजपा को अन्य पार्टियों के अपेक्षा अग्रिम पायदान पर खड़ा कर दिया। सत्र का संचालन जिला सोशल मीडिया प्रमुख पवन रावत ने किया। अध्यक्षता जिला प्रभारी चौ. देवेंद्र सिंह ने की।
विज्ञापन

दूसरे सत्र में चौ. देवेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा जब-जब सत्ता में आई है तब से उसका एक ही प्रयास रहा है कि सरकार की सभी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम वर्ग तक पहुंच सके। इसका संचालन नरेंद्र बंसल ने किया। अध्यक्षता प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामवीर सिंह भैयाजी ने की।
कार्यशाला के तीसरे सत्र में सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर ने कहा कि हर विपत्ति ही आपको मजबूत बनाती है। इस सत्र का संचालन ब्रज क्षेत्र मंत्री युवा मोर्चा विपिन लवानिया ने किया और अध्यक्षता पूर्व जिलाध्यक्ष कुसुमा देवी मदनावत ने की।
प्रशिक्षण वर्ग के चौथे सत्र में अध्यक्ष बाल संरक्षण आयोग डॉ. देवेंद्र शर्मा ने प्रदेश में भाजपा की उपलब्धियां और राजनीतिक परिदृश्य के विषय में बताया। इस सत्र का संचालन जिला महामंत्री रूपेश उपाध्याय ने किया और अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव आर्य ने की।
विज्ञापन

पांचवें सत्र में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सुरेंद्र गुप्ता ने मीडिया के व्यवहार व उपयोग के विषय में बताते हुए कहा कि आज के दौर में चाहे तो राजनीति हो या सामाजिक परिदृश्य मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। छठवें सत्र में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अवधेश रावत ने कहा कि भाजपा का लक्ष्य देश का सर्वांगीण विकास है। इस मौके पर सिकंदराराऊ विधायक वीरेंद्र सिंह राना, पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा व भाजपा के प्रदेश पदाधिकारी, क्षेत्रीय पदाधिकारी व अन्य पदाधिकारी शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें