हाथरस : अवैध शराब की धर-पकड़ के दौरान जांच करती आबकारी विभाग की टीम। संवाद
- फोटो : SADABAD
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
शासन के निर्देश पर जिले में अवैध शराब की धर-पकड़ के लिए मंगलवार को भी पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने नौगांव और बिसावर में छापा मारा।
सहायक आबकारी आयुक्त (प्रवर्तन) व जिला आबकारी अधिकारी सुबोध कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में पुलिस व आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने नौगांव और बिसावर में अवैध शराब के विभिन्न स्थलों पर छापा मारा।
इस दौरान आबकारी अपराध से संबंधित किसी मादक पदार्थ और अवैध शराब की बरामदगी नही हुई। इस दौरान लोगों को मोबाइल नंबर देते हुए अपील की गई कि अवैध अड्डों से बिकने वाली शराब का सेवन न करें। यदि कोई भी व्यक्ति अवैध शराब बना रहा हो या बेच रहा हो तो सूचना अविलंब आबकारी व पुलिस को दें।
इस दौरान आबकारी निरीक्षक प्रवर्तन विपिन मैनवाल, आबकारी निरीक्षक क्षेत्र दो कृष्ण मुरारी सिंह, उप निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार तेवतिया चौकी प्रभारी बिसावर मय टीम उपस्थित रहे। अवैध शराब के खिलाफ ये अभियान जारी रहेगा। संवाद