फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: मास्क, सैनिटाइजर का करें इस्तेमाल और सोशल डिस्टेसिंग का रखें ध्यान

विज्ञापन
हाथरस: अमर उजाला फाउंडेशन के बैनर तले कस्बा मुरसान के रामलीला मैदान में आयोजित कार्यक्रम में मास? - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

अमर उजाला फाउंडेशन के तहत मुरसान कस्बे के रामलीला मैदान में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें जरूरतमंद लोगों को मास्क और सैनिटाइजर वितरित किए गए और उन्हें मास्क, सैनिटाइजर का इस्तेमाल करने के साथ-साथ कोरोना से बचाव के लिए सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने का भी संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में मुरसान नगर पंचायत अध्यक्ष रजनीश कुशवाहा ने कहा कि कोरोना से बचाव के लिए लोगों को जागरूक होना बेहद आवश्यक है। लोग जब भी घर से निकलें तो वह मास्क जरूर पहनकर निकलें। सैनिटाइजर से समय-समय पर हाथ धोते रहें और सामाजिक दूरी का पालन करें। इन उपायों से ही कोरोना से जीता जा सकता है। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में लोगों को इसके बचाव के लिए जागरूक होना बेहद जरूरी है। तदुपरांत वहां काफी लोगों को मास्क व सैनिटाइजर का वितरण किया गया। लोगों से यह भी कहा गया कि वह इनका सही तरीके से इस्तेमाल भी करें। इस मौके पर विनोद सविता, पंकज अग्रवाल, मोहित चौधरी, अशोक कुशवाहा, जीतू अग्रवाल, संजय अग्रवाल, कल्ला शर्मा, मुखिया भगत, राजीव कुमार, जितेंद्र शर्मा, मोहनलाल, मुन्ना कुरैशी, इरफान कुरैशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें