फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : कांग्रेस प्रत्याशी का प्रचार वाहन रोकने पर हंगामा, धरने पर बैठे

विज्ञापन
हाथरस : थाने में धरने कार्यकर्ताओ से वार्ता करते प्रत्याशी। संवाद - फोटो : SASNI
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

चुनाव प्रचार कर रहे कांग्रेस प्रत्याशी कुलदीप सिंह के वाहन को नानऊ रोड पर सेक्टर मजिस्ट्रेट ने रोक लिया। इसे लेकर मजिस्ट्रेट और कांग्रेस प्रत्याशी के बीच नोकझोंक हो गई। कांग्रेस प्रत्याशी कुलदीप चुनाव आयोग और स्थानीय प्रशासन पर भाजपा के दबाव में काम करने का आरोप लगाते हुए अपने समर्थकों के साथ धरने पर बैठ गए। उनका आरोप है कि अनुमति होने के बावजूद सेक्टर मजिस्ट्रेट प्रचार वाहन को जब्त कर रहे थे।
दरअसल, कांग्रेेेस प्रत्याशी कुलदीप सिंह सोमवार की सुबह प्रचार करने के लिए जा रहे थे। इसी क्रम में नानऊ रोड पर सेक्टर मजिस्ट्रेट राकेश दिवाकर की टीम ने प्रचार वाहन को रोक लिया। जिसे लेकर सेक्टर मजिस्टेट की टीम एवं प्रत्याशी के मध्य नोकझोंक होने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुलदीप का आरोप है कि हाथरस में मुख्यमंत्री की जनसभा के चलते प्रशासन हमारे चुनाव प्रचार कार्य में बाधा डाल रहा है, इसलिए परेशान करने के उद्देश्य से हमारे वाहन को रोका जा रहा है। सेक्टर मजिस्ट्रेट का कहना है कि वाहन को अनुमति में दर्ज शर्तों के उल्लंघन में पकड़ा गया था। उच्चधिकारियों से वार्ता एवं जांच पड़ताल के बाद गाड़ी को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। किसी प्रत्याशी को तंग परेशान करने की कोई मंशा नहीं है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें