हाथरस : धनतेरस पर देर शाम को खरीदारी करते लोग। संवाद
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
इसे मिठाइयों में मिलावट का डर कहें या फिर युवाओं का चॉकलेट के प्रति बढ़ता क्रेज, जो इस कदर चॉकलेट का पसंद किया जा रहा है। खासकर त्योहारों के मौके पर चॉकलेट की मिठास कुछ ज्यादा भाने लगी है। जिले में इस बार चॉकलेट की बिक्री में 40 फीसदी तक का इजाफा हुआ है।
इस बात से इन्कार नहीं किया जा सकता कि आजकल मिठाइयों में तरह तरह की मिलावट की जा रही है। मुनाफ कमाने के चक्कर में लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ किया जा रहा है। यही कारण के लोग खास मौकों पर भी मिठाइयों के प्रयोग से बच रहे हैं। लोग दीपावली पर गिफ्ट में मिठाई की चॉकलेट का प्रयोग करने लगे हैं।
शहर के चॉकलेट दुकानदारों के अनुसार दीपावली पर चालीस प्रतिशत तक बढ़ जाती है। एक डिस्ट्रीब्यूटर का कहना है कि दीपावली से पहले ऑर्डर में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। शहर में 150 से भी ज्यादा दुकानें है जहां से चॉकलेट खरीदी जाती हैं। दीपावली के मौके को भुनाने के लिए दुकानदारों ने चॉकलेटों को अच्छी तरह से डिसप्ले किया हुआ है। जिन्हें देख बच्चे, युवा सभी आकर्षित हो रहे हैं। संवाद