फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: दवा लेकर लौट रहे मोपेड सवार को अज्ञात वाहन ने रौंदा, मौत

विज्ञापन
हाथरस: ठूलई के पास सड़क दुर्घटना में मृतक का फाइल फोटो। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
दवा लेकर लौट रहे मोपेड सवार को वाहन ने रौंदा, मौत
विज्ञापन

मलखान सिंह इंटर कॉलेज ठूलई के निकट शनिवार की देर रात को हुआ हादसा
रोड किनारे मिला युवक का शव, पुलिस ने कराया शव का पोस्टमार्टम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। कोतवाली हाथरस जंक्शन के गांव ठूलई के निकट दवा लेकर लौट रहे मोपेड सवार युवक को किसी वाहन ने रौंद दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। रविवार की सुबह उसका शव रोड किनारे लोगों को मिला, जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम कराया गया।
सुरेशचंद्र (40 वर्ष) पुत्र बाबूराम निवासी ठूलई की तबियत खराब थी, इसलिए वह शनिवार की शाम को करीब सात बजे सलेमपुर से दवा लेने के लिए चला गया, लेकिन देररात तक घर नहीं लौटा। रविवार की सुबह शौच को जाते लोगों को मलखान सिंह इंटर कॉलेज ठूलई के निकट सिकंदराराऊ रोड पर सुरेशचंद्र मृत अवस्था में पड़ा हुआ था। उसके पास ही उसकी मोपेड भी क्षतिग्रस्त पड़ी थी। इसकी जानकारी पुलिस को लोगों ने फोन पर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं सूचना पाकर उसके परिवार के लोग भी मौके पर आ गए। इधर, पुलिस भी घटना स्थल पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए चीरघर भेजा गया। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। एसएचओ मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि देररात को किसी वाहन की टक्कर से मोपेड सवार सुरेशचंद्र की मौत हुई है। घटना स्थल पर एक नंबर प्लेट भी मिली है। मामले की छानबीन की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें