फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : ‘भव्य काशी-दिव्य काशी’ के तहत देवालयों में बही भक्ति की बयार

विज्ञापन
हाथरस : चौबे वाले महादेव मंदिर पर पूजा करते सदर विधायक हरीशंकर माहौर, भाजपा शहर अध्यक्ष शरद माहेश? - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भव्य काशी दिव्य काशी के तहत जहां काशी विश्वनाथ धाम के नव्य व भव्य स्वरूप का लोकार्पण किया तो यहां भी भाजपाइयों ने देवालयों में पूजा-अर्चना कर इस मौके को उत्सव के रूप में बदल दिया।
सदर विधायक हरीशंकर माहौर के साथ भाजपा शहर अध्यक्ष शरद माहेश्वरी ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ चौबे वाले महादेव पर भगवान शंकर का जलाभिषेक किया। इस मौके पर नगर महामंत्री कृष्णमुरारी वार्ष्णेय, दिनेश शर्मा, हरीश सेंगर, भूपेंद्र कौशिक, अनिल शेखावत, शेखावत ज्ञानेंद्र शर्मा एडवोकेट आदि थे। भाजपा अनुसूचित मोर्चा की प्रदेश मंत्री श्वेता दिवाकर ने गांव बरसै स्थित शिव मंदिर में पूजा-अर्चना की। भाजपाइयों ने काशी विश्वनाथ में चल रहे पीएम के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी देखा। इस मौके पर शिवदेव दीक्षित, विवेक रावत, अनंत सोलंकी, गजेंद्र सिंह, अजय रावत, सुनील सोलंकी, श्रीस कुमार, अंकित कुमार, बबलू, राहुल, मीतेश, श्याम राजपूत आदि थे।
विज्ञापन

हाथरस जंक्शन क्षेत्र के नगला रुंद्र और मेंडू शक्ति केंद्र पर मंडल अध्यक्ष राजपाल सिंह के नेतृत्व में भैरवनाथ मंदिर परिसर स्थित शिवालय में जलाभिषेक किया गया। कार्यकर्ताओं ने मोबाइल फोन पर पीएम के कार्यक्रम का प्रसारण देखा। मुख्य वक्ता भाजपा की बृज क्षेत्र मंत्री डौली माहौर ने पूजा-अर्चना की। पुजारी ईश्वरी प्रसाद का दुपट्टा पहनाकर सम्मान किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में वासुदेव माहौर एडवोकेट, महेशचंद्र वर्मा, ख्यालीराम, मुवीन खान, ठा. यतेंद्र सिंह, विनोद कुशवाहा, राकेश वर्मा, प्रशांत गुप्ता, दुर्जन कुशवाहा, श्रवण कुशवाहा, रमेश कुशवाहा, अशोक कुमार, प्रमोद वर्मा, मुकेश अग्रवाल, चंद्रभान रावल, नीरज राजपूत, जयकरण कुशवाहा, कौशल कुशवाहा, गौरव अग्रवाल आदि थे। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान की बृज क्षेत्र की सह संयोजक शालिनी पाठक के नेतृत्व में मीतई मंडल के दादनपुर सेक्टर के शिव मंदिर पर पूजा-अर्चना की गई। इस मौके पर अमर सिंह, विजेंद्र सिंह, सुकांत शर्मा, अमित कुमार, विनोद कुमार, अरुण कुमार, अंकित, पुनीत, अंशु कुमारी, टीना, शांति देवी, रामवती, विजया सिंह आदि थे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें