संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
यूक्रेन और युद्ध में हो रहे युद्ध के बाद बुधवार को सादाबाद की दो छात्राएं जहां अपने घर वापस लौट आईं। दो दिन में यूक्रेन से चार विद्यार्थी सकुशल घर वापसी कर चुके हैं। अब तक कुल 14 विद्यार्थी और एक अन्य व्यक्ति के नाम सामने आए हैं, जोकि यूक्रेन में फंसे हुए थे।
इनमें से चार विद्यार्थी अब तक घर वापसी कर चुके हैं, जबकि 10 विद्यार्थी और एक अन्य व्यक्ति की वतन वापसी के प्रयास जारी हैं। इनके परिजन पूरे दिन चिंता में रहे और अपने बच्चों से पल-पल की जानकारी लेते रहे। इनके परिजन भी उन्हें यह बताते रहे कि वह किस हालत में हैं। बुधवार को सादाबाद की दो छात्राएं विद्यार्थी लौट आईं। इनके परिजन काफी खुश दिखे।
जिले के 11 विद्यार्थी अभी अपने घर नहीं आए हैं। इसमें 10 मेडिकल के विद्यार्थी हैं। इनमें से कुछ निकट के देशों तक पहुंच गए हैं तो कुछ अभी यूक्रेन में ही फंसे हैं। इनके परिजन बुधवार को भी बेहद चिंतित दिखे। हाथरस के गांव मूंगसा निवासी अंकित की अभी तक घर स्वदेश वापसी नहीं हुई है।
रोमानिया में बातचीत में अंकित ने बताया कि वह पिछले चार दिन से रोमानिया के शेल्टर होम में ही मौजूद है। यहां भी खाने-पीने का सामान खत्म होता जा रहा है। पता नहीं हमें कब यहां से उड़ान में बैठाया जाएगा। शहर की आवास-विकास कॉलोनी निवासी आशीष की भी स्वदेश वापसी नहीं हुई है।
आशीष के चाचा अजय कुमार ने बताया कि आशीष यूक्रेन से निकल आया है। उम्मीद है कि वह जल्द स्वदेश लौट आएगा। वहीं उसकी मां ने बताया कि अभी तक आशीष वापस नहीं आया है और इसकी वजह से पूरा परिवार बेहद परेशान है। बेटे के यूक्रेन में फंसे होने के बाद आशीष की मां को बुखार भी आ गया है।
इनकी अभी तक नहीं हुई है घर वापसी
1-अंकित शर्मा निवासी मूंगसा थाना हाथरस गेट।
2-आशीष निवासी आवास विकास कॉलोनी हाथरस।
3-विपुल गौतम निवासी अरोठा, सादाबाद।
4-राकेश गौतम निवासी सेंदरिया, सादाबाद।
5-आलोक चौधरी निवासी कस्बा सादाबाद।
6-तरुण चौधरी निवासी कस्बा सादाबाद।
7-दक्ष चौधरी निवासी कस्बा सादाबाद।
8-शादाब अली निवासी कस्बा सादाबाद।
9-कुलदीप उपाध्याय निवासी कस्बा सादाबाद।
10-अमन कुमार निवासी गढ़ी एवरन, सादाबाद।
11-सौरभ निवासी मड़नई सादाबाद हाल निवासी मथुरा।