फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल

विज्ञापन
हाथरस : गंभीर रूप से घायल को उपचार के लिए ले जाती पुलिस। - फोटो : SASNI
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासनी (हाथरस)
विज्ञापन

कोतवाली चौराहे पर रविवार की शाम को एक कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी, जिससे बाइक क्षतिग्रस्त हो गई और बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। एक घायल को गंभीर हालत में सीएचसी से हाथरस रेफर कर दिया गया। खबर लिखने तक दुर्घटना के संबंध में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं थी। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

रविवार की शाम को बिजलीघर निवासी अशफाक पुत्र निसार व साबिर पुत्र साबुद्दीन अपनी बाइक से कस्बा से घर जा रहे थे। जैसे ही वह कोतवाली चौराहे पर पहुंचे, वैसे ही इगलास से कैलोरा की तरफ जा रही कार ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर भीड़ जमा हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया, जहां से गंभीर रूप से घायल साबिर को उपचार के लिए हाथरस भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें