न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोतवाली चंदपा क्षेत्र के गांव तुर्सेन में मामूली विवाद में दो पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों में जमकर लाठी-डंडे चले। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लेकर उनका शांतिभंग में चालान किया।
रविवार को गांव तुर्सेन में एक पक्ष के फैजान व दूसरे पक्ष के जाकिर के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने मामले को शांत भी कराया, लेकिन इसी बीच दोनों के परिवार के लोग आमने-सामने आ गए और उनके बीच मारपीट होने लगी। जिसके बाद गांव में थोड़ी देेर के लिए अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया।
इस बीच किसी ने इस मामले की सूचना चंदपा पुलिस को दे दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आधा दर्जन लोगों को हिरासत में ले लिया और फिर उनका शांतिभंग में चालान किया गया। शांतिभंग में चालान किए जाने वालों मेें फैजान, तारिक, आमिर, मजीद, जाकिर और वारिक का नाम शामिल है।