फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : वाहन की टक्कर से घायल हुए युवक को अस्पताल में छोड़ भागे परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

वाहन की टक्कर से घायल हुए हसायन क्षेत्र के युवक को परिवार के लोग उस वक्त अस्पताल में छोड़कर भाग गए, जब घायल अपने ही परिवार के लोगों के साथ गाली-गलौज कर रहा था। अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को इसकी सूचना दे दी, जिसके बाद पुलिस ने घायल को गंभीर हालत में अलीगढ़ पहुंचाया।
कोतवाली हसायन क्षेत्र के गांव नगला ब्राह्मण निवासी सुनील कुमार पुत्र किशनलाल शनिवार-रविवार की रात को अपने घर जा रहा था। इस बीच उसे रास्ते में किसी वाहन ने टक्कर मार दी, जिसके बाद मौके पर उसके परिवार के लोग आ गए। घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में उसके दोनों पैरों में गंभीर चोट आई थी। अस्पताल से उसे अलीगढ़ रेफर किया गया, लेकिन इस बीच घायल परिवार के लोगों को ही अस्पताल में गाली देने लगा। गुस्साए लोग उसे वहीं पर छोड़कर चले गए। बताया जा रहा है कि वह नशे में था। अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को सूचना दे दी, जिसके बाद अस्पताल पहुंची पुलिस ने घायल को अलीगढ़ पहुंचाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें