फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : जमीन विवाद में दो पक्ष भिड़े, हुई फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

चंदपा क्षेत्र के गांव परसारा में शुक्रवार की देर रात को जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। यहां एक पक्ष के लोगों ने फायरिंग कर दी, जिससे गांव में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पुलिस पहुंच गई। देखते ही देखते मामला ज्यादा बढ़ गया। आरोप है कि एक पक्ष ने कुछ लोगों को बुला लिया।
विज्ञापन

यहां आए लोग दूसरे पक्ष के घर में घुस गए और तोड़फोड़ करने लगे। इस बीच उनमें से एक ने हवाई फायरिंग कर दी, जिससे मौके पर लोग घबरा गए। पुलिस गांव पहुंच गई और मामले की जानकारी ली। तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस की मानें तो फायरिंग होने की सूचना पर ही पुलिस गांव गई थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें