फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : ओटीपी डालते ही डॉक्टर के खाते से 14,896 रुपये हुए पार

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

पढ़े-लिखे लोग भी अब साइबर क्राइम के शिकार हो रहे हैं। एक डॉक्टर ने वन टाइम पासवर्ड (ओटीपी) का संदेश आने पर उसे अपने फोन में डाल लिया। इसे डालने के बाद उनके खाते से रुपये कट गए। इसकी जानकारी होते ही डॉक्टर के होश उड़ गए और वह अपनी शिकायत लेकर कोतवाली हाथरस गेट पहुंचे।
अलीगढ़ रोड तमना गढ़ी निवासी डॉ. हरिमोहन कमल सिकंदराराऊ सीएचसी में डॉक्टर हैं। वर्तमान में उनकी ड्यूटी कलक्ट्रेट में बने कोविड कंट्रोल रूम में लगी हुई है। उनका खाता एक्सिस बैंक में है। उनके फोन पर किसी अंजान व्यक्ति ने फोन किया और कहा कि अपने खाते को अपडेट करने के लिए फोन पर भेजे गए ओटीपी को एप में डालो।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोन कटने के बाद डॉक्टर ने दिए गए लिंक पर जाकर जैसे ही ओटीपी को उसमें डाला तो उनके खाते से 14,896 रुपये कटने का संदेश फोन पर आ गया। यह देखकर उन्होंने फोन करने वाले अंजान व्यक्ति को फोन किया तो उस व्यक्ति ने थोड़ी देर में रुपये वापस आने की बात कहकर फोन काट दिया। डॉक्टर को जब अपने साथ ऑनलाइन ठगी होने का अहसास हुआ तो वह शिकायत लेकर कोतवाली हाथरस गेट पहुंचे। उनकी तहरीर पर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें