फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : चुनावी रंजिश में दो पक्ष आए आमने-सामने, जमकर मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

गांव हतीसा में चुनावी रंजिश को लेकर दो पक्षों में टकराव हो गया। जमकर लाठी-डंडे चले। दोनों ओर से हुए पथराव से गांव में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। इस खूनी संघर्ष में एक युवती व महिला सहित दो पुरुष घायल हो गए। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव हतीसा निवासी राजकुमार पुत्र सुखदेव से उनके पड़ोसी सुशील की किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसी विवाद के चलते दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले, कुछ लोगों ने दोनों तरफ से पथराव शुरू कर दिया। जिससे गांव में अफरा-तफरी मच गई। दो महिला के अलावा दो पुरुष घायल हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि चुनावी रंजिश के चलते विवाद शुरू हुआ है। मामले की सूचना के बाद इलाका पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा। वहीं अब पुलिस इस मामले में जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें