फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : राशन वितरण में घटतौली पर दो दुकानें निलंबित, एक निरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

जिले में खाद्यान्न वितरण में घटतौली की शिकायत पर जिला पूर्ति अधिकारी (डीएसओ) एसपी शाक्य ने ग्राम पंचायत फतेहपुर बझेड़ा और नगर क्षेत्र की एक उचित दर विक्रेता की दुकान को निलंबित कर दिया है। एक राशन डीलर द्वारा खाद्यान्न का वितरण न करने पर उसका लाइसेंस निरस्त कर दिया है।
नगर क्षेत्र की उचित दर विक्रेता मधुवाला एवं ग्राम पंचायत फतेहपुर बझेड़ा, विकास खंड हसायन, तहसील सिकंदराराऊ के उचित दर विक्रेता रवेंद्र सिंह के विरुद्ध मानक से कम वितरण में खाद्यान्न वितरण करने की शिकायतें मिली थीं। मामलों की जांच क्षेत्रीय पूर्ति निरीक्षकों से कराई गई।
विज्ञापन

जांच में शिकायतें सही पाई र्गइं। जांच के आधार पर दोनों उचित दर विक्रेताओं की दुकानों का अनुबंध पत्र तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। डीएसओ एसपी शाक्य ने बताया कि मधुवाला उचित दर दुकान पर प्रचलित राशन कार्डों को नजदीकी उचित दर विक्रेता भानुप्रताप सिंह की उचित दर दुकान से संबद्ध किया गया है।
विज्ञापन

उचित दर विक्रेता रवेंद्र कुमार की दुकान पर प्रचलित राशनकार्डों को नजदीकी उचित दर विक्रेता डिप्टी सिंह ग्राम पंचायत सिहोरी की दुकान से संबद्ध किया गया है। उन्होंने बताया कि नगर क्षेत्र हाथरस के उचित दर विक्रेता विनोद कुमार अग्रवाल के अकारण अवकाश पर रहने और उच्चाधिकारियों के निर्देश के बावजूद दुकान का संचालन शुरू नहीं किए जाने पर डीएम के अनुमोदन के बाद इस दुकान का अनुबंध पत्र निरस्त कर दिया गया है। डीएसओ ने बताया कि समस्त पूर्ति निरीक्षकों को निर्देशित किया गया है कि वितरण के समय क्षेत्र में निरीक्षण करते रहें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें