फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: दो तमंचों सहित लूट के दो आरोपी गिरफ्तार, 48,710 रूपये और मोबाइल फोन बरामद

विज्ञापन
हाथरस: सादाबाद में हई लूट की घटनाओं का खुलासा करते कोतवाल। - फोटो : SADABAD
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

सादाबाद कस्बा और क्षेत्र में हुई तीन लूट की घटनाओं का रविवार को सादाबाद पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस ने घटनाओं को अंजाम देने वाले दो लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया। उन के पास से दो तमंचा व पांच कारतूस के अलावा 48,710 रुपये व एक मोबाइल भी बरामद हुए हैं।
कोतवाली पर हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में सादाबाद कोतवाल डीके सिसौदिया ने बताया कि 26 सितंबर को पुलिस ने सनी तोमर पुत्र वीरेंद्र सिंह निवासी नगला उदय सिंह थाना बल्देव मथुरा और लोकू उर्फ सुनील कुमार पुत्र धर्मपाल सिंह निवासी अवैरनी थाना बल्देव मथुरा को दो तमंचा, पांच कारतूस के साथ जैतई रोड बिजलीघर के सामने से गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि जामा तलाशी के दौरान सनी तोमर के कब्जे से लूट में मिले हिस्से से शेष 23470 रुपये, एक अदद तमंचा, दो कारतूस व लोकू उर्फ सुनील कुमार के कब्जे से लूट में मिले हिस्से से शेष 25240 रुपये के अलावा एक तमंचा, तीन कारतूस व एक मोबाइल बरामद हुए।
विज्ञापन

पूछताछ में दोनों अभियुक्तों ने बताया कि ये रुपये थाना सादाबाद क्षेत्र में की गई तीन लूट की घटनाओं में मिले अपने अपने हिस्से में से खर्च करने के बाद बचे हैं। इन घटनाओं का संबंध कोतवाली में पूर्व में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 351/20 धारा 392/411, मुकदमा अपराध संख्या 367/20 धारा 392/411 और मुकदमा अपराध संख्या 403/20 धारा 392/411 से है। इसके अलावा उक्त दोनों पर थाना बल्देव में भी गैंगस्टर आदि के मुकदमे दर्ज हैं। 3/25 ए एक्ट में उक्त दोनों शातिर लुटेरों के खिलाफ सादाबाद कोतवाली में मुकदमा कायम किया गया है।
विज्ञापन

कोतवाल ने बताया कि उक्त दोनों अभियुक्तों ने सादाबाद कस्बे की श्रीराम मंदिर गली से एक व्यापारी मनोज गर्ग के बेटे से करीब एक लाख रुपयों से भरा थैला लूट लिया था, इसके अलावा इन्हीं लुटेरों ने यमुना एक्सप्रेस वे पर नगला सुक्खा के एक व्यक्ति से 20 हजार रुपये छीन लिए थे और मुरसान चौराहे से आगे हाथरस रोड पर एक वृद्ध महिला से भी थैला छीन लिया था, जिसमें एक सोने का कॉलर था। कॉलर को इन दोनों शातिरों ने 70 हजार रुपये में बेच दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें