फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: जमीन के बंटवारे को लेकर भिड़े दो पक्ष, जमकर मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोतवाली सदर इलाके के नगला धंसी में जमीन के बंटवारे को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। जिसके बाद उनके बीच जमकर मारपीट हुई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों के चार लोगों को उठाकर कोतवाली ले आई। यहां पर दोनों पक्षों के काफी लोगों की काफी भीड़ लग गई।
नगला धंसी निवासी एक व्यक्ति ने अपनी जमीन को बेचने का सौदा कर दिया है, जबकि इस जमीन का अभी तक पारिवारिक बंटवारा नहीं होने की बात कही जा रही है। तहसील के अभिलेखों में तो बंटवारा हो चुका है, लेकिन अभी जमीनी स्तर पर कौन सी जमीन किस की है, यह बात स्पष्ट नहीं हुई है। इसकेे चलते एक पक्ष द्वारा दूसरे पक्ष पर जमीन को हड़पने का आरोप लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसे लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद रविवार की दोपहर को मारपीट हो गई। इसकी जानकारी होने के बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस को देख दोनों पक्ष घबरा गए और भागने लगे। यहां से पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया और फिर उन्हें कोतवाली ले आई। यहां पर दोनों पक्षों के लोग भी आ गए, जोकि एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए पुलिस के सामने ही गाली-गलौज करने लगे। लोग जैसे-तैसे शांत हुए और राजस्व विभाग की टीम के सामने जमीन की माप कराने की बात पर माने।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें