न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
सिकंदराराऊ रोड पर पुलिस से बाइक टकराने से एक युवक घायल हो गया। वहीं अलीगढ़ रोड पर अनियंत्रित होने से एक बाइक ट्रक से टकरा गई। जिससे युवक घायल हो गया। दोनों हादसों में घायल हुए युवकों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से एक को गंभीर हालत में रेफर कर दिया गया।
जनपद मथुरा के छड़गांव निवासी सत्तो का 25 वर्षीय बेटा साहब सिंह हाथरस से बाइक पर सवार हो मथुरा लौट रहा था। इसी बीच सिकंदराराऊ रोड सोखना के पास पुलिया से बाइक टकरा गई, जिससे उसको गंभीर चोट लग गई।
वहीं, गांव बरसै के पास अलीगढ़ के मोहल्ला सराय रहमान निवासी प्रशांत की बाइक ब्रेकर पर अनियंत्रित होकर ट्रक से टकरा गई। जिससे युवक बुरी तरह से घायल हो गया। दोनों घायलों को लोगों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से साहब सिंह को गंभीर हालत में रेफर कर दिया गया। संवाद