न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
जिला प्रशासन के निर्देश पर अवैध खनन माफिया के खिलाफ प्रशासन की ओर से अभियान शुरू कर दिया गया है। इसके तहत तहसील सदर क्षेत्र के गांव बरवाना में रविवार की देर रात्रि करीब दो बजे एसडीएम सदर विपिन शिवहरे ने अवैध खनन की सूचना पर छापा मारा।
इस दौरान एसडीएम ने एक जेसीबी व तीन ट्रैक्टर ट्रॉली को जब्त कर लिया। अवैध खनन करते हुए दो लोगों को हिरासत में ले लिया गया। एसडीएम ने इन ट्रैक्टर ट्रॉली, जेसीबी मशीन और खनन करते पकड़े लोगों को कोतवाली हाथरस जंक्शन पुलिस को सौंप दिया। एसडीएम ने बताया कि खनन माफिया के खिलाफ यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। संवाद