न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासनी (हाथरस)।
कोतवाली पुलिस ने राजमार्ग पर राधिका ढाबा के निकट से दो लोगों को ट्रक से लोहे की रॉड चोरी करते हुए गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 379 एवं 411 भारतीय दंड संहिता के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
बृहस्पतिवार की देर शाम को प्रभारी निरीक्षक गौरव सक्सेना एवं एसआई तसव्वुर अली हमराहों के साथ गश्त कर रहे थे। तभी राधिका ढाबा के निकट मुखबिर की सूचना पर खडे़ ट्रक में से लोहे की रॉड चोरी करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम हंसराज पुत्र जसपाल निवासी अखन थाना लोधा व धर्मेंद्र पुत्र शिवलाल निवासी कमालपुर थाना गांधी पार्क जनपद अलीगढ़ बताया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से छह क्विंटल वजन की पांच लोहे की रॉड बरामद की हैं।