फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : भूमि विवाद को लेकर भिड़े दो पक्ष, जमकर चले लाठी-डंडे

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव नगला मनी में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। दोनों पक्षों के आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन

इगलास रोड स्थित गांव नगला मनी में दो पक्षों में जमीनी विवाद चल रहा है। शुक्रवार सुबह उनके बीच कहासुनी हो गई। थोड़ी ही देर में कहासुनी मारपीट में बदल गई। दोनों ओर से लाठी डंडे चले। ग्रामीणों ने मामले को शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन दोनों पक्ष नहीं माने। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें