फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : जिले में बुखार से दो और लोगों की मौत

विज्ञापन
हाथरस : बागला जिला अस्पताल में खून की जांच कराने के लिए लगी भीड़। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले में बुखार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा। वायरल बुखार और डेंगू की चपेट में लगातार लोग आ रहे हैं। सरकारी और निजी अस्पतालों में मरीजों की भरमार है। काफी लोग जिले से बाहर भी अपना उपचार करा रहे हैं। अभी तक जिले में 305 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है। वहीं दो अन्य लोगों की भी बुखार से मौत हो गई।
बुखार का प्रकोप जारी है। सरकारी और निजी अस्पतालों में बुखार के पीड़ितों का तांता लगा है। फिर अस्पतालों में काफी संख्या में बुखार के पीड़ित मरीज और उनके तीमारदार आए। दो अन्य लोगों की बुखार से मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

डेंगू के मरीजों की संख्या जिले में 305 हो गई है। यहां के निजी अस्पतालों से रैफर होने के बाद काफी मरीज जिले से बाहर भी अपना उपचार करा रहे हैं। इधर, स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार देहात में जाकर एंटी लार्वा का छिड़काव कर रही हैं। प्रभावित क्षेत्रों में जाकर मरीजों का उपचार भी किया जा रहा है। उन्हें दवा भी दी जा रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें