फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : खाद के लिए फिर हंगामा, धक्का मुक्की

विज्ञापन
हाथरस : खाद लेने के लिए कृभको के केंद्र पर लगी किसानों की भीड़। संवाद - फोटो : SADABAD
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
विज्ञापन

राया रोड स्थित कृभको केंद्र पर शुक्रवार को चौथे दिन भी काफी संख्या में किसान खाद लेने के लिए पहुंचे। दिनभर किसानों में आपस में ही धक्का मुक्की और हंगामा होता रहा। किसानों को संभालने में पुलिस कर्मियों के पसीने छूट गए।
विज्ञापन

सुबह से एकत्रित हुए किसानों को जब खाद नहीं मिला तो उन्होंने खाद वितरण में मनमानी के आरोप लगाए। धानौटी के किसान चोब सिंह का कहना था कि अधिकारी कह रहे हैं कि खाद की कमी नहीं है। यदि खाद की कमी नहीं होती तो यह हंगामा रोज न होता। वास्तविक स्थिति यही है कि हर समिति पर खाद उपलब्ध नहीं है। जहां खाद उपलब्ध है, वहां इसी तरह का हंगामा हो रहा है। अन्य कई किसानों ने बताया कि पिछले चार दिनों से खाद नहीं मिल पा रहा है। किसान खुद तो खाद लेने पहुंच ही रहे हैं, बल्कि अब अपनी पत्नियों को भी लाइन में लगा रहे हैं, जिससे किसी तरह उन्हें खाद मिल सके और वह बुवाई कर सकें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें