न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
ग्राम पंचायत बघराया में विकास कार्यों की जांच के लिए डीएम ने दो सदस्यीय कमेटी गठित कर दी है। पिछले दिनों गांव के अखिलेश और बबलू कुमार सहित कई ग्रामीणों ने शपथ पत्रों के माध्यम से ग्राम प्रधान पर विकास कार्यों में अनियमितता बरतने का आरोप लगाते हुए इसकी शिकायत की थी।
इसके आधार पर डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को नोडल अधिकारी और सहायक अभियंता लघु सिंचाई को तकनीकी अधिकारी नामित किया है। डीएम ने निर्देश दिए हैं कि निर्धारित समयावधि में जांच रिपोर्ट डीपीआरओ कार्यालय में उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने बीडीओ हाथरस को निर्देश दिए हैं कि जांच अधिकारियों को संबंधित दस्तावेज उपलब्ध कराए जाएं।