फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : सिकंदराराऊ से दो व सादाबाद से एक निर्दलीय प्रत्याशी ने लिया नामांकन वापस

विज्ञापन
हाथरस : सिकंदराराऊ विधानसभा सीट से निर्दलीय नामांकन करने वाले विवेकशील राघव का पर्चा वापस करने क? - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्रों में नामांकन वापसी के आखिरी दिन गहमा गहमी रही। नामांकन पत्रों की जांच के दौरान तीनों विधानसभा क्षेत्रों में 14-14 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र सही पाए गए थे। अस्वीकृत नामांकन पत्रों को सभी विधानसभा क्षेत्र के आरओ की ओर अलग कर दिया गया था। नामांकन वापसी के आखिरी दिन तीन प्रत्याशियों ने अपने-अपने नामांकन वापस लिए। इसके बाद अब जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों में 39 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं।
विज्ञापन

जिले में तीसरे चरण के मतदान के लिए तीनों विधानसभा क्षेत्रों में जांच के बाद 42 प्रत्याशियों के नामांकन स्वीकृत किए गए थे। नामांकन वापसी के आखिरी दिन हाथरस विधानसभा क्षेत्र से किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन वापस नहीं किया। वहीं सिकंदराराऊ विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी विवेकशील राघव व नीतू पाल ने नामांकन वापस किया है। सादाबाद विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी राकेश ने नामांकन वापस लिया है। अब हाथरस विधानसभा से 14 प्रत्याशी , सिकंदराराऊ विधानसभा क्षेत्र से 12 प्रत्याशी और सादाबाद विधानसभा क्षेत्र से 13 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। अब तीनों विधानसभा क्षेत्रों में कुल 39 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं।
विज्ञापन

ये प्रत्याशी हैं हाथरस विधानसभा क्षेत्र से चुनावी मैदान में
अंजुला सिंह माहौर भाजपा
कुलदीप कुमार सिंह इंडियन नेशनल कांग्रेस
बृजमोहन राही समाजवादी पार्टी
संजीव कुमार काका बसपा
किशन सिंह आप
देवेंद्र सिंह शिवसेना
रत्न सिंह पीस पार्टी
बेबी धनगर लोकदल
सोनपाल जन अधिकार पार्टी
अजीत कुमार निर्दलीय
उदयवीर निर्दलीय
दिनेश सांईं निर्दलीय
सुभाष चंद्र निर्दलीय
सोनू कुमार निर्दलीय
सादाबाद विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी
अविन शर्मा बसपा
प्रदीप कुमार सिंह राष्ट्रीय लोकदल
मथुरा प्रसाद कांग्रेस
रामवीर उपाध्याय भाजपा
आरती भट्ट आप
ओमवीर सिंह बहुजन मुक्ति पार्टी
जितेंद्र राष्ट्रीय शोषित पार्टी
राजेश कुमार स्वदेशी हिंद पार्टी
अवधेश निर्दलीय
नेम सिंह निर्दलीय
प्रवीन कुमार निर्दलीय
राजेश कुमार निर्दलीय
शशीकांत निर्दलीय
सिकंदराराऊ विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी
अवधेश कुमार सिंह बसपा
छवि वार्ष्णेय कांग्रेस
वीरेंद्र सिंह राणा भाजपा
ललित बघेल सपा
मनोज यादव आप
योगेंद्र कुमार राष्टीय समाज पक्ष
राम गोपाल दीक्षित स्वदेश हिंद पार्टी
शिव प्रकाश कौशल शिवसेना
कृष्ण कुमार सिंह निर्दलीय
जय प्रकाश शर्मा निर्दलीय
मानवेंद्र सिंह निर्दलीय
सुमंत कुमार निर्दलीय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें