फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में घायल बाइक सवार दो लोगों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

आगरा रोड पर गांव गुरसौटी के निकट शुक्रवार को हुए सड़क हादसे में घायल बाइक सवार दो लोगों ने देर रात उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पोस्टमार्टम के बाद दोनों के शव परिजनों को सौंप दिए गए। मौत से परिवार में कोहराम मच गया है।
खंदौली के रहने वाले देवी राम, निरोत्तम सिंह व विवेक कुमार बाइक पर सवार होकर सादाबाद से गांव गुडा खंदौली लौट रही थे। हाईवे पर गांव गुरुसौटी के निकट सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक सवारों को रौंद दिया। हादसे के दौरान बाइक सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

घायलों को उपचार के लिए गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सादाबाद से आगरा रेफर कर दिया गया। देर रात उपचार के दौरान बाइक सवार निरोत्तम सिंह और देवीराम ने दम तोड़ दिया। जबकि विवेक कुमार का उपचार आगरा में चल रहा है। आज शनिवार को मृतक के पुत्र विजय कुमार पुत्र नीरोत्तम ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें