फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिटिया प्रकरण में जेएन मेडिकल कॉलेज के कर्मी व एक मीडियाकर्मी की हुई गवाही

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

बहुचर्चित बिटिया प्रकरण में बृहस्पतिवार को चारों आरोपियों की न्यायालय के समक्ष ऑनलाइन पेशी हुई। जेएन मेडिकल कॉलेज अलीगढ़ के रिसेप्सनिस्ट और एक मीडियाकर्मी की गवाही हुई। अब न्यायालय ने इस मामले में 23 मार्च की तिथि नियत की है।
उल्लेखनीय है कि थाना चंदपा क्षेत्र के एक गांव में 14 सितंबर 2020 को अनुसूचित जाति की एक युवती के साथ दुष्कर्म कर उसकी गला दबाकर हत्या करने का प्रयास किया गया था। इस युवती ने कुछ दिन बाद दिल्ली के एक अस्पताल में दम तोड़ दिया था। इससे पहले उसका अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कॉलेज में भी उपचार हुआ था।
विज्ञापन

यह मामला काफी सुर्खियों में रहा था। इस मामले में चारों आरोपियों संदीप, रवि, रामू व लवकुश को पुलिस ने इस युवती की मौत से पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। पूरे मामले में सीबीआई ने जांच की थी और चारों आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र न्यायालय में दाखिल किया था।
विज्ञापन

चारों आरोपी अभी अलीगढ़ जेल में निरुद्ध हैं। बृहस्पतिवार को चारों आरोपियों की विशेष न्यायालय (एससी-एसटी एक्ट) में ऑनलाइन पेशी हुई। वहीं जेएन मेडिकल कॉलेज में सीएमओ कार्यालय के रिसेप्सनिस्ट सरफराज अहमद और एक मीडियाकर्मी विनय शर्मा की गवाही हुई। सीबीआई की ओर से अधिवक्ता अनुराग मोदी, बिटिया पक्ष की ओर से महीपाल सिंह निमहोत्रा और अभियुक्तों की ओर से मुन्ना सिंह पुंढीर कोर्ट में मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें