हाथरस : पुरदिलनगर में कांच के समान के साथ पकड़े गए चोरी के दो आरोपी।
- फोटो : SIKANDHRA RAHU
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)
जलेसर रोड स्थित आनंद गोली के कांच गोदाम से मूंगा मोती चोरी करने वाले दो चोरों को पुलिस ने बृहस्पतिवार सुबह गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। दो अन्य चोरों की पुलिस तलाश कर रही है।
पुलिस चौकी प्रभारी महताब आलम गश्त पर थे। इसी दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि चार संदिग्ध लोग बोरा में भरकर कुछ ले जा रहे हैं। सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंच गई। चारों लोग पुलिस को देखकर भागने लगे। दो लोगों को पुलिस ने पकड़ लिया।
दो भागने में सफल रहे। उनके पास से मूंगा मोती बरामद हुए हैं। पूछताछ में दोनों ने अपना नाम मुजाहिद पुत्र मो. उस्मान, फरमान पुत्र उस्मान निवासी पुरदिलनगर मोहल्ला गड्डा बताया। आरोपी मोतियों के बेचने के लिए जलेसर जा रहे थे। पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया है।