फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने 24 घंटे में किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हसायन (हाथरस)
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव में एक किशोरी से दुष्कर्म किए जाने के आरोपी को पुलिस ने 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया।
क्षेत्र के एक गांव में नलकूप बोरिंग मिस्री के घर पर तीन माह से रह रहे हेल्पर ने 18 जनवरी को उसकी पुत्री के साथ दुष्कर्म किया था। घटना की रिपोर्ट पीड़िता के पिता ने बुधवार को कोतवाली में दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी को चेकिंग के दौरान भेंकुरी चौराहे से गिरफ्तार कर लिया। वह यहां किसी वाहन का इंतजार कर रहा था। थानाध्यक्ष मृदुल कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी की तलाश में वह गश्त कर रहे थे। तभी उन्हें आरोपी नजर आ गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें