न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
चोरी की घटनाओं के अंजाम देने वाले दो शातिर बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनके पास से चोरी का सामान भी बरामद किया गया है।
कोतवाली सदर में राजकुमार पत्नी विजय कुमार निवासी राधाकृष्ण धर्मकांटा कॉटन मिल चौराहा ने सूचना दी कि कुछ बदमाश चोरी की घटना को अंजाम देकर भाग रहे हैं। पुलिस ने दो बदमाशों को चोरी के सामान के साथ पकड़ लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त विजय पुत्र विनोद निवासी आनंदपुर हाथरस जंक्शन और बंटू पुत्र राजू निवासी जोगीपुरा के पास से पुलिस ने एक मोबाइल फोन, 500 रुपये और चार जोड़ी कपड़े बरामद किए। दोनों अभियुक्तों के खिलाफ धारा 457, 380, 411 में कार्रवाई करते हुए जेल भेजा गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में इंस्पेक्टर जगदीशचंद्र, एसआई इजहार अहमद, जगवीर, उमाशंकर, राजकुमारी शामिल थे।