हड़ताल को लेकर विरोध करते कर्मचारी। संवाद
- फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
बैंकों की हड़ताल से सोमवार को लगभग 100 करोड़ रुपये का टर्नओवर प्रभावित हुआ। जिले में 140 बैंकों में सिर्फ साठ बैंकों में काम हुए, 80 शाखाओं में काम के लिए पहुंचे लोगों को बैरंग लौट पड़ा। बैंकों की हड़ताल के चलते लोगों को खासी मुश्किलों से जूझना पड़ा। हड़ताल के चलते काफी बैंकों की शाखाओं में ताले लटके रहे।
उल्लेखनीय है कि हाथरस जिले में 140 बैंक शाखाएं हैं। 130 एटीएम हैं। सोमवार को एसबीआई व प्राइवेट सहित साठ बैंकों में कामकाज हुआ। वहीं अस्सी बैंकों में कामकाज प्रभावित रहा। बैंक पहुंचे लोग काम न होने के चलते बैंरग लौट आए। हड़ताल का मिलाजुला असर रहा।
बैंक अधिकारियों की मानें तो करीब 100 करोड़ रुपये का टर्नओवर प्रभावित हुआ। मंगलवार को भी बैंक कर्मी हड़ताल पर रहेंगे। इस कारण टर्नओवर का आंकड़ा दो सौ करोड़ पर पहुंचने की उम्मीद है। बैंकों के लिए पहुंचे लोग बिना काम के लौट आए। बैंक प्रबंधन को कोसते हुए नजर आए।