फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: ट्रक चालक ने बीच रास्ते में ही बेच दी 11 लाख की प्याज, किसान को नहीं हुआ भुगतान

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रक चालक ने बीच रास्ते में ही बेच दी 11 लाख की प्याज, किसान को नहीं हुआ भुगतान
विज्ञापन

हौंसाहली कर्नाटक पुलिस ने सादाबाद आकर ट्रक चालक को लिया हिरासत में
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
सादाबाद। कर्नाटक से प्याज लेकर बंगाल जा रहे एक ट्रक चालक ने लाखों रूपये की प्याज को बेच दी, लेकिन किसान को प्याज का भुगतान नहीं किया गया, लिहाजा किसान ने कर्नाटक पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करा दी। इस मामले में बृहस्पितवार की सुबह थाना हौंसाहली कर्नाटक पुलिस आरोपी ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया और उसे कर्नाटक ले गई।
जानकारी के मुताबिक, सादाबाद का एक युवक ट्रक चालक है। वह 12 अक्तूबर को छित्ता दुर्गा कर्नाटक से प्याज से भरा ट्रक लेकर चला था। ट्रक मैसूर कर्नाटक के एक ट्रांसपोर्टर के यहां लोड कराया गया था। प्याज कर्नाटक से बंगाल जानी थी। किसान रिमापा पुत्र हीरप्पा ने बताया कि ट्रक में करीब 11 लाख रूपये की प्याज थी, 12 अक्तूबर को ट्रक को प्याज से लोड कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रक जब बंगाल नहीं पहुंचा, तो उन्होंने ट्रक चालक से संपर्क किया, लेकिन उसने फोन नहीं उठाया और प्याज का भुगतान भी नहीं हुआ, लिहाजा उसने कर्नाटक के एक थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी। हौंसाहली कर्नाटक थाने की पुलिस ट्रक चालक को अपने साथ ले गई। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जगदीशचंद्र ने बताया कि किसान की प्याज का पैसा न चुकाने के मामले में सादाबाद के ट्रक चालक को कर्नाटक पुलिस अपने साथ ले गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें