फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथ्ररस: गुजरात से लौट रहे श्रमिकों की गाड़ी को ट्रक ने मारी टक्कर, एक की मौत

विज्ञापन
हाथरस: गुजरात से लौटते समय दुर्घटना में युवक की मौत के बाद विलाप करतीं महिलाएं। - फोटो : SIKANDHRA RAHU
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

दिवाली पर गुजरात से कमाकर घर लौट रहे मजदूरों की गाड़ी रास्ते में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसमें एक मजदूर की मौत हो गई जबकि चार लोग घायल हो गए। उनका इलाज राजस्थान के ही एक अस्पताल में चल रहा है। ये सभी सिकंदराराऊ के कोतवाली चौकी क्षेत्र बाजीदपुर अंतर्गत गांव महमूदपुर नगला ढक के रहने वाले थे। मृतक का शव गांव पहुंचते ही घर में कोहराम मच गया।
कोतवाली चौकी क्षेत्र बाजीदपुर अंतर्गत गांव महमूदपुर नगला ढक के युवक गुजरात में मजदूरी करने गए थे। दिवाली पर अजय कुमार पुत्र टोढ़ी सिंह, तेजवीर सिंह पुत्र गुलाब सिंह, गिर्राज किशोर पुत्र टोड़ी सिंह, मोरध्वज पुत्र हीरालाल, दामोदर पुत्र रमेश चंद्र, गिर्राज सिंह पुत्र शिव सिंह से घर आ रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की सुबह राजस्थान के सैदड़ा पाली के समीप पीछे से एक ट्रक ने इनकी गाड़ी में टक्कर मार दी। दुर्घटना में पांचों घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। इसमें अजय कुमार की इलाज के दौरान मौत हो गई। बाकी घायलों का राजस्थान के ही एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। इधर, मृतक का शव गांव पहुंचते ही कोहराम मच गया। त्योहार वाले घर में मातम पसर गया। परिजनों ने गमगीन माहौल में उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें