फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: सुबह से रात तक दिल्ली रूट पर दौड़ीं रोडवेज बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

दिवाली से एक दिन पहले शुक्रवार को हाथरस डिपो ने दिल्ली रूट पर 60 बसों का संचालन किया। बाकी बसों का लोकल रूटों पर संचालन किया गया। यात्रियों की बढ़ती संख्या से रोडवेज की आमदनी में भी इजाफा हुआ है। इससे रोडवेज अफसरों के चेहरे खिले नजर आए। शाम को क्षेत्रीय प्रबंधक ने बस स्टैंड पर पहुंचकर बसों के संचालन की जानकारी ली। आरएम के दौरे से स्थानीय अधिकारियों और कर्मचारियों में खलबली मची रही।
उल्लेखनीय है कि हाथरस डिपो में वर्तमान में 83 बसें हैं। दिवाली पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए करीब 60 बसों का संचालन दिल्ली रूट पर किया जा रहा है। इस बार कोरोना काल के चलते पैसिंजर ट्रेनों का संचालन पूरी तरह बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस कारण मथुरा, दिल्ली और कासगंज आदि रूटों पर रोडवेज बसें खचाखच भरकर चल रही हैं। डिपो का लोड फैक्टर भी 60 प्रतिशत से ऊपर पहुंच गया है। शुक्रवार की शाम को अलीगढ़ के आरएम बस स्टैंड पहुंचे। उन्होंने बसों के संचालन के बारे मे जानकारी की। चालक-परिचालकों की उपस्थित भी देखी। उसके बाद गंतव्य के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें