फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : कर्जदारों से परेशान होकर युवक ने खाया जहर, मौत

विज्ञापन
हाथरस : राजकुमार का फाइल फोटो। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के मोहल्ला विष्णुपुरी निवासी युवक ने कर्जदारों से तंग आकर जहर का सेवन कर लिया। उसकी हालत बिगड़ गई। परिवार के लोग उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां से उसे गंभीर हालत में अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। अलीगढ़ में युवक की मौत हो गई। परिवार के लोग शव लेकर हाथरस आए और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विष्णुपुरी स्थित गंगा भीम बगीची निवासी राजकुमार उर्फ राजू (45 वर्ष) पुत्र शिशुपाल सिंह ने मकान बनाने के लिए कुछ लोगों से कर्जा लिया था, लेकिन आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण वह समय से कर्जा नहीं चुका सके। वह मजदूरी करते हैं। राजकुमार के बेटे कृष्णा कश्यप ने बताया कि उसके पिता पर करीब साढ़े तीन लाख रुपये का कर्जा था। सोमवार की शाम को उसके घर पर कुछ कर्जदार अपना कर्जा मांगने गए थे। इससे क्षुब्ध होकर राजकुमार अपने घर के ऊपर वाले कमरे में चले गए और वहां जाकर कुछ खा लिया, जिससे उनकी हालत खराब हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह देखकर परिवार के लोग घबरा गए और उनको जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां पर उनकी हालत गंभीर होते देखकर प्राथमिक उपचार देने के बाद उसे अलीगढ रेफर कर दिया। वहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। परिजन शव को लेकर हाथरस आ गए। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराया और फिर परिजनों को सौंप दिया। एसएचओ मुनीश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। तहरीर के आधार पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। आगे की कार्रवाई पोस्टमार्टम व बिसरा रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें